Competitive english grammar (Only with English Guru)

Useful Helping Verb 

इस Blog के माध्यम से हम आपकों Competitive Exams के लिए अलग अलग प्रकार की Helping Verb (सहायक क्रिया) के बारें में और उनके वाक्य (Sentence) में uses किस प्रकार होते है, समझायेगें

इस Blog के माध्यम से आप सहायक क्रियाओं (Helping Verbs) के सही उपयोग के बारें में जानकारी प्राप्त करेंगे और आप सही तरीके से यह सीख पायेगें की वाक्य (Sentence) बनाते समय सहायक क्रिया (Helping Verb) का उपयोग किस प्रकार किया जाता है।

Use of Can: इसका अर्थ होता है, ‘सकना’ | इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग वर्तमान काल (Present Tense) में किया जाता है | वाक्य में शक्ति, (Strength) ताकत, (Strong) आज्ञा देना, (Give Permission) और योग्यता (Ability) को दर्शाने के लिए हम ‘Can’ सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है ।

Examples:

1.I can solve any mathematical puzzle quickly.

मैं  गणित की किसी भी पहेली को जल्दी से हल कर सकती हूँ ।

2.You can come in.

तुम अन्दर आ सकते हो |

3 She has power so she can break this table.

उसमें ताकत है इसीलिए वह टेबल को तोड़ सकती है ।

4. Radhika is very intelligent in English so she can speak English very well.

राधिका अंग्रेजी में बहुत होशियार है इसीलिए वह बहुत अच्छी अंग्रेजी बोल सकती है |

5.He can run very fast because he is very strong.

वह बहुत तेज गति से दौड़ सकता है क्योकि वह बहुत ताकतवर है।

2.Use of Could: इसका अर्थ होता है “सकता था” | इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग भूत काल (Past Tense) में किया जाता है | यदि वाक्य में शक्ति (strong), ताकत(Strength), आज्ञा देना (Give Permission) और योग्यता (Ability) का भाव प्रकट हो तो हम ‘Could’ सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है |

Examples:

1.You could try to look a little happier.

तुम थोड़ा खुश दिखने की कोशिश तो कर सकते हो ।

2.You could take a bath at least once in a month.

तुम महीने में आखिरकार एक बार तो नहा सकते हो ।

3.Could we go now?

क्या अब हम जा सकते है ?

4.Could I use your English book?

क्या मैं  तुम्हारी अंग्रेजी की किताब का उपयोग कर सकती हूं ?

5.When I was young, I could lift more than hundred kilos.

जब मैं  जवान थी मैं  सौ किलो से ज्यादा वजन उठा सकती थी ।

3.Use of Could have: इसका अर्थ होता है ‘सकता था’ ।अर्थात ‘सकता था, सकती थी’ के अर्थ में Could have helping verb का प्रयोग किया जाता है । Could have सहायक क्रिया (Helping Verb) के साथ क्रिया (Verb) की 3rd form का प्रयोग किया जाता है ।

Examples:

1. Seema could have got that job in School but she didn’t go to meet the principal.

सीमा को स्कूल में वह नौकरी मिल सकती थी लेकिन वह प्राचार्य से मिलने नहीं गई |

2.He could have killed a snake.

वह एक सांप को मार सकता था |

3.Why didn’t you tell me your problem? I could have helped you.

तुमने मुझे अपनी समस्या के बारें में क्यों नहीं बताया मैं तुम्हारी मदद कर सकता था |

4.I could have gone to London with my sister but due to my illness, I didn’t go.

मैं अपनी बहन के साथ लन्दन जा सकती थी लेकिन अपनी बिमारी के कारण मैं नहीं गयी ।

5.What could I have done?

मैं क्या कर सकती हूँ?

Note: जब हम Could have helping Verb (सहायक क्रिया) का प्रयोग नकारात्मक वाक्य (Negative Sentence) में करते है तो इसका प्रयोग ‘कार्य के ना होने’ की संभावना (Possibility) व्यक्त करने के लिए किया जाता है |

Examples:

1.He can’t have bought that expensive car. He must have stolen it.

वह महँगी कार खरीद ही नही सकता उसने जरुर चुरायी होगी |

2.  She  can’t have gone by train because trains are on strike today.

वह ट्रेन से जा ही नहीं सकती क्योंकि आज ट्रेन की हड़ताल है |

4.Use of May: इसका अर्थ होता है, ‘सकना’ | इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग वर्तमान काल (Present Tense) में किया जाता है | यदि वाक्य में आज्ञा लेना(Permission), शुभकामना देना (Wish) या संभावना (Possibility) का भाव आये तो हम सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है |

Examples:

1.There are many clouds in the sky. So it may rain.

आकाश में बहुत सारे बादल है आज बरसात हो सकती है |

2.May I come in, Sir?

क्या मैं अन्दर आ सकती हूँ, श्रीमान ?

3.He may know your address.

उसे शायद तुम्हारा पता मालुम हो |

4.May God bless you.

भगवान् तुम्हें लम्बी उम्र दें |

5.He may be at home.

वह शायद घर पर हो सकता है |

5.Use of Should: इसका अर्थ होता है, ‘चाहिये या करनी चाहिये’ | यदि वाक्य (Sentence) में सलाह देना (Advice) या सुझाव देना (Suggestion) का भाव आये तो हम‘Should’ सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है | Should helping verb के साथ verb की 1st form का प्रयोग होता है |

Examples:

1.You should help your poor friends in their trouble.

तुम्हें अपने गरीब मित्रों की उनकी परेशानी में मदद करनी चाहिये |

2.You should be ashamed of yourself.

तुम्हें अपने आप पर शर्म आनी चाहिये |

3.You should not disobey your teachers.

तुम्हें अपने अध्यापक का अपमान नहीं करना चाहिये |

4.Why shouldn’t I buy a car when I have money?

मुझे एक कार क्यों नहीं खरीदनी चाहिये जबकि मेरे पास पैसे है ?

5.Should we leave now?

क्या अब हमें चलना चाहिये |

6.Use of Should have: इसका अर्थ होता है ‘चाहिये था या होना चाहिये था’ इसका प्रयोग भूत काल (Past Tense) में किया जाता है | जब वाक्य (Sentence) में सलाह देना(Advice) या सुझाव देने (Suggestion) का भाव भूत काल (Past Tense) में आये तो हम‘Should have’ सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है | Should have helping verb के साथ Verb की 3rd form का प्रयोग किया जाता है |

Examples:

1.You should have gone to attend the party.

तुम्हें पार्टी में शामिल होने के लिए जाना चाहिये था |

2.You should have asked about this to me.

तुम्हें इस बारें में मुझसे पूछना चाहिये था |

3.You should have given water to the plants.

तुम्हें पेड़ों को पानी देना चाहिये था |

4.You should have gone to meet Neha yesterday.

तुम्हें कल नेहा से मिलने जाना चाहिये था |

5.You should have invited to Sneha in your birthday party.

तुम्हें स्नेहा को अपनी जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित करना चाहिये था |

7.Use of will be able to: इसका प्रयोग किसी कार्य (Work) को करने के योग्य होना या किसी कार्य को कर सकेगा के अर्थ में किया जाता है | ‘Will be able to’helping verb के साथ हमेशा Verb की 1st form का प्रयोग होता है | इस सहायक क्रिया(Helping Verb) के द्वारा हम किसी व्यक्ति (Person) की कार्य करने की क्षमता को दर्शाते है |

Examples:

1.You will be able to solve any mathematics question soon.

तुम जल्दी ही गणित के सवाल हल करने में योग्य हो जाओगे |

2.When will he be able to speak English?

वह कब अंग्रेजी बोलने में सक्षम होगा ?

3.We will be able to drive the car very soon.

हम जल्द हो कार चलाने में सक्षम हो जायेगें |

4.When will you able to understand my feelings?

तुम मेरी भावनाओं को समझाने में कब सक्षम होगें ?

5.She will be able to meet her old friend very soon.

वह जल्द ही अपनी पुरानी मित्र से मिलने में सक्षम हो पायेगीं |

8.Use of Must: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग ऐसे कार्यों के लिए किया जाता है जिनका होना ‘अत्यंत आवश्यक’ होता है अर्थात इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग “आवशयकता (Necessary), अनिवार्यता (Compulsory), दृढ निशचय (Determination) और नैतिक बाध्यता (Moral Obligation) के लिए किया जाता है | यानी “तुम्हें किसी कार्य को करना हो होगा” ऐसे कार्यों के अर्थ में हम Must helping verb का प्रयोग करते है |

Examples:

1.Your train is two hours late. So you must stay at the railway station.

तुम्हारी ट्रेन दो घंटे देरी से है इसीलिए तुम्हें रेल्वे स्टेशन पर ही रुकना होगा |

2.I must be go because my wife is waiting for me at the home.

मेरा जाना जरुरी है क्योंकि मेरी पत्नी घर पर मेरा इन्तजार कर रही है |

3.We must travel with ticket.

हमें टिकट लेकर यात्रा करनी चाहिये |

4.You must complete your project today because I need it.

तुम्हें अपना प्रोजेक्ट आज ही पूरा करना होगा क्योकिं मुझे इसकी आवश्यकता है |

5.You must not pluck flower from flowerbeds.

तुम्हें फूलों की क्यारियों से फूल नहीं तोड़ने चाहिये |


Use of Would: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग विनम्र निवेदन (Polite Request) करने के लिए किया जाता है | विनम्र निवेदन (Polite Request) के अर्थ में हम‘Will’ सहायक क्रिया (Helping Verb) के स्थान पर ‘Would’ सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है | इसके अतिरिक्त अगर दो वाक्यों (Sentences) में पहला वाक्य (Sentence) भूत काल (Past Tense) में हो तो दूसरे वाक्य (Sentence) में ‘Will’ सहायक क्रिया (Helping Verb) के स्थान पर “Would” सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग होता है |

Examples:

1.Would you help in my trouble?

क्या आप मेरी परेशानी में मेरी मदद करेगें ?

2.He would give to you his books of English next week.

वह तुम्हें तुम्हारी अंग्रेजी की किताब अगले सप्ताह देगा |

3.I knew he would not get that job.

मैं जानती थी की उसे यह नौकरी नहीं मिलेगी |

4.I thought he would never come.

मैं सोचती थी की वह कभी नहीं आएगा |

5.You wouldn’t believe this but it is true.

तुम इस पर विशवास नहीं करोगे लेकिन यह सच है |

10.Use of ‘Be going to’: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग निकट भविष्य में होने वाले ‘कार्य की संभावना’ (Possibility of Work) को व्यक्त करने के लिए किया जाता है अर्थात ‘करने जा रहा होगा या कर रहा होगा’ के अर्थ में हम ‘be going to’ सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है | वाक्य (Sentence) बनाते समय हम‘be’ को हटा देते है क्योकिं ‘be’ Tense में प्रयुक्त होने वाली सहायक क्रिया (Helping Verb) को व्यक्त करता है | ‘Be’ का प्रयोग ‘is, are, am, was, were etc.’ सहायक क्रिया (Helping Verb) के रूप में किया जाता है |

Examples:

1.She is going to give water to the plants.

वह पेड़ों को पानी दे रही होगी |

 2.My mother is going to cook food for me at the home.

मेरी माताजी घर पर मेरे लिये खाना पका रही होगी |

3.I am going to post a letter.

मैं पत्र डालने जा रही हूँ |

4.They are going to erect a statue here.

वे यहाँ पुतला लगाने जा रहे है |

5.She is going to have a baby in the next month.

उसे अगले महीने बच्चा होने वाला है |

11.Use of Ought to: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का अर्थ होता है “सकना” या चाहिये’ | अर्थात जब किसी काम को करना ज्यादा जरुरी हो या अनिवार्य’ (Compulsory) हो तो ऐसी दशा (Condition) में हम ‘Ought to’ सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है |

Examples:

1.You ought to care to your parents.

तुम्हें अपने माता पिता का ध्यान रखना चाहिये |

2.He ought to write a letter to his friend.

उसे अपने मित्र को पत्र लिखना चाहिये |

3.You ought to consult a Doctor.

तुम्हें एक डॉक्टर के साथ राय करनी चाहिये |

4.She ought to discuss with her parents on this matter.

उसे इस मामलें में अपने माता पिता के साथ बहस करनी चाहिये |

5.You ought to study of English daily.

तुम्हें रोजाना अंग्रेजी का अध्ययन करना चाहिये |

12.Use of Have to/Has to: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का उपयोग “जब किसी कार्य को करना ही है अर्थात करना जरुरी है” के अर्थ में किया जाता है | इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग वर्तमान काल (Present Tense) में किया जाता है | इस सहायक क्रिया (Helping Verb) के साथ Verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है | यानि यह सहायक क्रिया (Helping Verb) कार्य की अनिवार्यता (Compulsion) को दर्शाती है |

Examples:

1.You have to clear your dues today.

तुम्हें आज अपनी बकाया राशि जमा ही करानी है |

2.I have to go to market with Rahul.

मुझें आज राहुल के साथ बाजार जाना ही है |

3.She has to cook food for the guest at this time.

उसे इस समय मेहमानों के लिए भोजन पकाना ही है |

4.We have to leave today.

हमने आज निकलना ही है |

5.He has to finish his work within one week.

उसे एक सप्ताह में अपना काम पूरा करना ही है |

13.Use of Had to: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग “जब किसी कार्य को करना ही था या करना जरुरी था” के अर्थ में किया जाता है | इस सहायक क्रिया(Helping Verb) का प्रयोग भूतकाल (Past Tense) में किया जाता है | इस सहायक क्रिया (Helping Verb) के साथ Verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है | यानि यह सहायक क्रिया (Helping Verb) भूतकाल (Past Tense) में अनिवार्यता (Compulsion) को दर्शाती है |

Examples:

1.We had to meet him yesterday.

हमें कल उससे मिलना ही था |

2.He had to finish his work within one week.

उसे अपना कार्य एक सप्ताह में पूरा करना था |

3.She had to consult with a Doctor about this problem.

उसे इस समस्या के बारें में एक डॉक्टर के साथ विचार विमर्श करना ही था |

4.You had to clear your dues yesterday.

तुम्हें कल अपनी बकाया राशि जमा करानी ही थी |

5.I had to go to market with Rahul yesterday.

मुझें कल राहुल के साथ बाजार जाना ही था |

14.Use of Will have to: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग “जब किसी कार्य को करना होगा, या करना जरुरी होगा” के अर्थ में किया जाता है | इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग भविष्य काल (Future Tense) में किया जाता है | इस सहायक क्रिया (Helping Verb) के साथ Verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है | यानी यह सहायक क्रिया (Helping Verb) भविष्य काल (Future Tense) में अनिवार्यता (Compulsion) को दर्शाती है |

Examples:

1.I will have to go to market with Neha tomorrow.

मुझे कल नेहा के साथ बाजार जाना ही होगा ।

2.You will have to clear your dues tomorrow.

तुम्हें कल तुम्हारी बकाया राशि जमा करानी ही होगी ।

3.He will have to finish his work within one week.

उसे अपना कार्य एक सप्ताह में पूरा करना ही होगा ।

4.You will have to come to attend my marriage party.

तुम्हें मेरी शादी में शामिल होने के लिए आना ही होगा ।

5.We will have to meet him tomorrow.

हमें कल उससे मिलने जाना ही होगा ।

15.Use of Dare to: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग “साहस या हिम्मत” दर्शाने के अर्थ में किया जाता है | अर्थात जब हम किसी को ‘डराये या धमकाये’ यानी कहा जाये की तुम्हारी यह करने की हिम्मत कैसे हुई या तुम्हारे अन्दर यह कार्य करने का साहस नहीं है’ इस अर्थ में हम Dare to सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग करते है | प्रशनवाचक वाक्यों (Interrogative Sentence) में ‘How’ के साथ केवल‘Dare’ सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग किया जाता है ।

Examples:

1.I dare not take such a step.

मुझमें ऐसा कदम उठाने की हिम्मत नहीं है ।

2.How dare you to touch me?

तुम्हारी मुझें छूने की हिम्मत कैसे हुई?

3.He dare not go there alone.

उसकी वहां अकेले जाने की हिम्मत नहीं है ।

4.He dare not ask me.

उसमें मुझसे पूछने की हिम्मत नहीं है ।

5.She dare not tell me anything.

उसमें मुझे कुछ बताने की हिम्मत नहीं है ।

16.Use of Need: इस सहायक क्रिया (Helping Verb) का प्रयोग आवश्यकता है के अर्थ में किया जाता है | नकारात्मक वाक्य (Negative Sentences) में इस सहायक क्रिया (Helping Verb) के साथ हम ‘not’ का प्रयोग करते है जिसका अर्थ होता है “आवश्यकता नहीं है” इस सहायक क्रिया (Helping Verb) के साथ Verb की 1st form का प्रयोग किया जाता है ।

Examples:

1.You need not worry about me.

तुम्हें मेरे बारें में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है ।

2.You need not enjoy at this time.

तुम्हें इस समय ख़ुशी मनाने की आवश्यकता नहीं है ।

3.You need not go there.

तुम्हे वहां जाने की आवश्यकता नहीं है ।

4.You need not change the dress.

तुम्हें ड्रेस बदलने की आवश्यकता नहीं है ।

5.You need not pluck the flowers from flowerbeds.

तुम्हें फूलों की क्यारियों से फूल तोड़ने की आवश्यकता नहीं है |

Popular posts from this blog

Competitive english grammar (Only with English Guru)

Competitive english grammar (Only with English guru)

Competitive english grammar (Only with english guru)