Competitive english grammar
Competitive english grammar
Part of speech
(41) Inchoative Verbs : verb जो किसी कार्य से प्रारंभ होने को वयक्त करती है, Inchoative Verbs कहलाती है । The term, Inchoative verb is used for a verb that denotes the beginning, development or final stage, of a change of conditions.
इस तरह के मुख्य verbs हैं - Get, Become, Grow etc
(42) Transitive verbs : ऐसी verbs जिनके साथ object प्रयुक्त हो Transitive verbs कहलाती है।
Transitive का अर्थ है passing over अर्थात जिन verb में action, subject तक ही सीमित नहीं रहकर , object पर pass over होता है।
जैसे - Ramesh hits a ball.
यहाँ hits एक Transitive verb की तरह प्रयोग हुआ है, जिसमें action, subject तक ही सीमित नहीं रहकर object ; ball पर pass over हुआ है।
सामान्यतया verb यदि 'क्या ' या 'किसको' Question करने पर यदि उत्तर मिलता है तो वह verb Transitive है।
इस वाक्य में verb से ' क्या ' प्रश्न करके हमें ' a ball ' उत्तर मिला। अतः hits एक Transitive verb है।
(43) Intransitive verbs : Intransitive verbs में action object कर्ता तक ही सीमित रहता है, object पर pass over नहीं होता है। जैसे :
(a) She sleeps in bed. (b) shahil speaks loudly.
इन वाक्यों में verb; sleeps and speaks, Intransitive verbs हैं, इनमें action कर्ता तक ही सीमित है। किसी object पर pass over नहीं हुआ है।
इन verbs से ' क्या ' ' किसको ' Question करने पर कोई उत्तर नहीं मिलता है।
Important
अधिकांश verbs का प्रयोग Transitive and Intransitive, दोनों प्रकार से हो सकता है।
(44) : Auxiliary verbs : इन्हे Helping verbs (सहायक Verbs) भी कहा जाता है।
Do, dose, did, is,am,are,was, were, have,has,had, etc. Primary Auxiliary verbs तथा Will,shall, may,can,could,should, would, could. might, must,ought, dare,need,used to ; Model verbs कहलाती हैं।
(45) Linking verbs or National verbs : जब Auxiliary (Helping) verbs किसी वाक्य में मुख्य verb को support नहीं करती है बल्कि मुख्य verb की तरह प्रयुक्त होती है तो उस स्थिति में इन्हें Linking verbs या National verbs कहा जाता है। जैसे :
(a) You have a pen and pencil. (b) sheela is a beautiful girl.
इन वाक्यों में have and is - Linking verbs या National verbs है।
(46) Model : ये भी Auxiliary verbs होते हैं, ये verbs की mood ( भाव अवस्था ) को वयक्त करतें हैं।
(47) Finite verbs : जिन verbs में subject के Number, Person and Tense के अनुसार परिवर्तन होता है, Finite verbs कहलाती है।
(48) Non - Finite verbs : ये ऐसी verbs होती है, जिन पर वाक्य के Tense एवं subject के person एवं number का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
(49) Infinitive : इन्हें सामान्यतः ' to +verb ' के रूप में जाना जाता है। जैसे:
to play, to walk, to go etc. लेकिन कभी-कभी 'to' नहीं भी आता है। इस प्रकार के Infinitive को Bare Infinitive (Infinitive without to) कहा जाता है। जैसे :
I saw him go, I bade him go etc. यहाँ go, bare Infinitive है।
(50) Split Infinitive : Infinitive के बीच में (to and Infinitive) कोई भी adverb या शब्द लिखना grammar के अनुसार गलत माना जाता है लेकिन अब बहुत से लेखक split of Infinitive को सही मानने लगे हैं।
Next....
